Posts

Showing posts from February, 2019

पाकिस्तान राष्ट्र नहीं एक नकारात्मक सोच है।

Anshuman Dwivedi The Listener Career Consultant and Motivator जब से पाकिस्तान बना है तब से सदा  भारत ही हारा है। पाकिस्तान बनना  भारत की हार ही थी। पाकिस्तान बनने के बाद भारत की सेना ने पाकिस्तानी सेना को हरा कर चार युद्ध जीते, किन्तु भारत हारा। जब तक मूल-भूल का सुधार नहीं होगा भारत हारता ही रहेगा। पाकिस्तान कोइ प्राकृतिक देश नही है। न ही पाकिस्तान की मांग स्वाभाविक थी और न ही पाकिस्तान का निर्माण। वर्ना क्या वजह है कि पाकिस्तान की मांग पूरी होने पर भी बनने के साथ ही पाकिस्तान भारत से लड़ रहा है। वास्तव में पाकिस्तान भारत ही है जिसपर कट्टरपंथी आतंकवादियों का नाजायज़ कब्ज़ा है। हमे यह स्पष्ट रूप से स्वीकार करना होगा कि अभी भी पाकिस्तान में बहुत बड़ा भारत बसता है और भारत में भी एक छोटा सा पाकिस्तान। कुछ कट्टरपंथियों की मांग पर उस भूभाग पर पाकिस्तान का निर्माण  किया गया जहाँ की ९०% जनसँख्या पाकिस्तान की विरोधी थी। अधिकतर उन कट्टरपंथी मुसलमानों ने पाकिस्तान की मांग की थी और उसे बनवाया था जो भौगोलिक रूप से आज के पाकिस्तान के निवासी नहीं थे। वो भारत के अन्य क्षेत्रों से जा कर पाकिस्त