Posts

Showing posts from June, 2019

सफलता मंत्र

Image
Anshuman Dwivedi Director RAO IAS एक तालाब में गुरु-शिष्य नहा रहे थे। शिष्य गुरु जी की पीठ रगड़ रहा था। गुरु जी प्रसन्न दिख रहे थे। शिष्य ने गुरु जी से प्रश्न किया ,"गुरु जी सफलता का मंत्र क्या है ?" गुरु जी पलटे। शिष्य की खोपड़ी पकड़ कर पानी में डुबो दी। गुरु जी हट्टे-कट्टे थे। शिष्य छटपटाया, बहुत छटपटाया। गुरु जी ने उसे और गहरे डुबो दिया। शिष्य को समझ नहीं आ रहा था कि उससे क्या गलती हो गयी। उसने ऐसा क्या ख़राब पूछ लिया कि गुरु जी उसे मारना चाहते हैं। हार कर उसने अपने जीवन को गुरु की कृपा पर छोड़ दिया। इससे पहले कि उसकी सांस पूरी तरह से टूटती गुरु जी ने उसे छोड़ दिया। वह फड़फड़ाता हुआ पानी के बाहर आया। देर तक जल्दी-जल्दी साँस ली, फिर कुछ शाँत हुआ। गुरु जी ने पूछा, "पानी के भीतर तुम किस चीज़ के लिए तड़प रहे थे ?" शिष्य ने जवाब दिया, "सांस"। गुरु जी ने कहा कि जब लक्ष्य की चाह इतनी ही तीव्र होती है जिस तीव्रता से तुम साँसें चाह रहे थे, सफलता मिल जाती है। 

हिन्दी रश्मिरथ: सतत प्रवाही।

Image
Anshuman Dwivedi Director RAO IAS सहज रूप से हिन्दी राष्ट्र भाषा है।  अरब खाड़ी के देश, मॉरिशस, मालदीव, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान हिन्दी जानते हैं, सुनते हैं, बोलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका महाद्वीप के अनेक देशों में भोजपुरिया हिन्दी बोली और समझी जाती है। आई. पी. एल. में हिस्सा लेने वाले अनेक ऑस्ट्रेलियाई, अफ़्रीकी और ब्रिटिश खिलाड़ी हिन्दी समझने लगे हैं और धड़ल्ले से सामान्य शिष्टाचार हिन्दी में करना उन्हें अच्छा लगता है। "थैंक यू" की जगह पर 'शुक्रिया' , 'कहाँ से आ रहे हो?', 'कैसे हो?', 'बढ़ियाँ हूँ', जैसे सम्बोधन विदेशी खिलाड़ियों  में आम है। बंगाली, तेलुगु, मलयाली, तमिल, मराठी, पाकिस्तानी, गुजराती, अफगानी, ब्रिटिश, अमेरिकी कलाकार हिन्दी सिनेमा में काम पाने के लिए बेचैन रहते हैं। साफ़-सुथरी हिन्दी बोलने के कारण ही मोदी राष्ट्रीय नेता बन पाए हैं। और, इसी कारण, अन्य गुजराती, मराठी नेताओं की तुलना में उनकी लोकप्रियता ज्यादा है। अमेरिका का विदेश मंत्री हिन्दी में बोलता है, "मोदी है तो मुमकिन है"। के. बी. सी. हिन्दी के सर्वा