एक और प्रियंका
  Anshuman Dwivedi   The Listener     Career Consultant and Motivator    कांग्रेस का पुनरुत्थान  भारत राष्ट्र और राजनीति को दीर्घायु करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजनीति को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस के कमज़ोर होने से क्षेत्रीय जातिगत राजनैतिक दलों का दबदबा दिल्ली में बढ़ा है। कई लोगों का मानना है इससे भारत संघ मज़बूत हुआ है। किन्तु, मेरा मानना है इससे भारत संघ कमज़ोर हुआ है। अमेरिकी संघ की तरह भारत-संघ का जन्म नहीं हुआ है।  अमेरिकी राज्यों के कारण अमेरिकी संघ है, भारत में संघ के कारण राज्य। इतिहास गवाह है कि मौर्यों से लेकर के मुग़लों तक के 2000 वर्ष  के भारतीय इतिहास में जब-जब  केंद्रीय  शक्ति कमज़ोर हुई है  क्षेत्रीय सामन्त मज़बूत हुए हैं।  भारत बिखरा है।  भारत टूटा है। भारत पर विदेशी आक्रमण हुए हैं।  भारत हारा है। मज़बूत केंद्र, स्थाई संघ के लिए आवश्यक है। वामपंथी दल, दक्षिणपंथी दल,और केंद्रोन्मुखी दल जो कि  क्रमशः कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस है, इन तीनो का भारत के लोकतंत्र के में  वही रोल है जो कि  ह...